भारत रत्न अबतक 53 शख्सियतों को मिल चुका है जिनके नाम आप नीचे देख सकते है साथ ने इस ख़बर से जुड़ा जीके और अन्य सवाल आप नीचे देख सकते है तो पूरा जरूर पढ़ना।
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो कला, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है।
Bharat Ratna| भारत रत्न |
क्रम संख्या | नाम | कार्यक्षेत्र | साल |
---|---|---|---|
1. | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | राजनेता | 1954 |
2. | डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | पूर्व राष्ट्रपति | 1954 |
3. | डॉ चंद्रशेखर वेंकरमण | वैज्ञानिक | 1954 |
4. | डॉ भगवान दास | राजनेता/ स्वतंत्रता सेनानी | 1955 |
5. | डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया | इंजीनियर | 1955 |
6. | पंडित जवाहरलाल नेहरू | पूर्व प्रधानमंत्री | 1955 |
7. | पंडित गोविंदबल्लभ पंत | राजनेता | 1957 |
8. | डॉ डीके कर्वे | समाज सुधारक | 1958 |
9. | डॉ बिधान चंद्र रॉय | डॉक्टर/राजनेता | 1961 |
10. | पुरुषोत्तम दास टंडन | राजनेता | 1961 |
11. | डॉ राजेंद्र प्रसाद | पूर्व राष्ट्रपति | 1962 |
12. | डॉ जाकिर हुसैन | पूर्व राष्ट्रपति | 1963 |
13. | डॉ पांडुरंग वामन काणे | स्कॉलर/राजनेता | 1963 |
14. | लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) | पूर्व प्रधानमंत्री | 1966 |
15. | इंदिरा गांधी | पूर्व प्रधानमंत्री | 1971 |
16. | वी वी गिरि | पूर्व राष्ट्रपति | 1975 |
17. | के कामराज (मरणोपरांत) | राजनेता | 1976 |
18. | मदर टेरेसा | सामाजिक कार्यकर्ता | 1980 |
19. | विनोबा भावे (मरणोपरांत) | समाज सुधारक | 1983 |
20. | खान अब्दुल गफ्फार खान | पाकिस्तानी नेता | 1987 |
21. | एम जी रामचंद्रन (मरणोपरांत) | राजनेता | 1988 |
22. | डॉ बी आर अंबेडकर (मरणोपरांत) | राजनेता | 1990 |
23. | डॉ नेल्सन मंडेला | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति | 1990 |
24. | राजीव गांधी (मरणोपरांत) | पूर्व प्रधानमंत्री | 1991 |
25. | सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) | पूर्व गृहमंत्री | 1991 |
26. | मोरारजी देसाई | पूर्व प्रधानमंत्री | 1991 |
27. | मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत) | राजनेता | 1992 |
28. | जे आर डी टाटा | बिजनेसमैन | 1992 |
29. | सत्यजीत रे | फिल्म निर्माता | 1992 |
30. | गुलजारीलाल नंदा | राजनेता | 1997 |
31. | अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) | राजनेता | 1997 |
32. | डॉ एपीजे अब्दुल कलाम | पूर्व राष्ट्रपति | 1997 |
33. | एम एस सुब्बुलक्ष्मी | शास्त्रीय गायिका | 1998 |
34. | सी सुब्रमण्यम | वैज्ञानिक | 1998 |
35. | जेपी नारायण (मरणोपरांत) | राजनेता | 1999 |
36. | प्रो अमर्त्य सेन | अर्थशास्त्री | 1999 |
37. | गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) | राजनेता | 1999 |
38. | पंडित रविशंकर | सितारवादक | 1999 |
39. | लता मंगेशकर | प्लेबैक सिंगर | 2001 |
40. | उस्ताद बिस्मिल्लाह खान | शहनाई वादक | 2001 |
41. | पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी | शास्त्रीय गायक | 2009 |
42. | प्रो सी एन आर राव | वैज्ञानिक | 2014 |
43. | सचिन तेंदुलकर | पूर्व क्रिकेटर | 2014 |
44. | अटल बिहारी वाजपेयी | पूर्व प्रधानमंत्री | 2015 |
45. | पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) | राजनेता | 2015 |
46. | नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) | सामाजिक कार्यकर्ता | 2019 |
47. | डॉ भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) | संगीतकार / फिल्म निर्देशक | 2019 |
48. | प्रणव मुखर्जी | पूर्व राष्ट्रपति | 2019 |
49. | कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) | राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री | 2024 |
50. | लालकृष्ण आडवाणी | राजनेता | 2024 |
51. | चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत) | पूर्व प्रधानमंत्री | 2024 |
51. | पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) | पूर्व प्रधानमंत्री | 2024 |
53. | एमएस स्वामीनाथन (मरणोपरांत) | वैज्ञानिक | 2024 |
भारत रत्न कैसा होता है?
भारत रत्न के तौर पर एक ताम्र पदक दिया जाता है यह एक पीपल के पत्ते के आकार में होता है जिसपर चमकता हुआ सूर्य बना होता है और उस सूर्य के नीचे चांदी से भारत रत्न लिखा होता है।
भारत रत्न देने की शुरुआत कब से हुई?
भारत रत्न देने की शुरुआत 1954 से हुई और साल 2024 तक इसे 53 लोगों को दिया जा चुका है।
सबसे पहले भारत रत्न किसे दिया गया?
सबसे पहले भारत रत्न तीन व्यक्तियों (सी राजगोपालाचारी, सीवी रमन और एस राधाकृष्णन) को दिया गया था।
खिलाड़ियों में भारत रत्न किसे दिया गया है?
खिलाड़ियों में भारत रत्न एकमात्र सचिन तेंदुलकर को दिया गया है।
किन विदेशियों को भारत रत्न दिया गया है?
अबतक तीन विदेशी लोगो को भारत रत्न दिया जा चुका है उनका नाम खान अब्दुल गफ्फार खान, मदर टेरेसा और नेल्सन मंडेला है।
NOTE:- सुभाष चन्द्र बोस को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा हुई लेकिन उन्हें नही मिला क्योंकि उनके परिजनों ने सवाल उठाया की जब मृत्यु की तारीख ही नही पता तो मरणोपरांत पुरस्कार क्यों? इसके बाद फैसला वापिस ले लिया गया।
यह भी पढ़ें
- मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का तरीका और इसका इतिहास
- ध्वजारोहण और ध्वज फहराना में फर्क: जानें क्यों 26 जनवरी को झंडा फहराया जाता है और 15 अगस्त को झंडा रोहण किया जाता है?
- चंपई सोरेन का जीवन परिचय | Champai Soren Biography In Hindi
- पाबूजी राठौड़ - राजस्थान के लोकदेवता
- राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों की पूरी जानकारी कब, क्या और कैसे हुआ