Sportsshots.in राजस्थान की खबरें 

Search Suggest

कौन है UPSC के नए अध्यक्ष अजय कुमार जानें पूरा जीवन परिचय और इनके कारनामे

UPSC Chairman Ajay Kumar Biography, Age, Caste, Religion, Birth Place, Wife Name, Wikipedia, Net Worth, Parents & Children Name In Hindi

क्यों चर्चा में है डॉ. अजय कुमार (Ajay Kumar UPSC)

  • भारत के पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को भारतीय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष (Chairman) नियुक्त किया गया है। 
  • 14 मई 2025 को इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके 1 अक्टूबर 2027 तक इन्हें चेयरमैन बनाया गया है। 
  • इनसे पहले प्रीति सुदन यूपीएससी की चेयरमैन थी जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गया था। 

कौन है अजय कुमार जानें पूरी जीवनी 

  • डॉ. अजय कुमार का जन्म 2 अक्टूबर 1962 को भारत के उत्तर प्रदेश में हुआ। 
  • अजय कुमार 1985 बैच केरल कैडर के रिटायर्ड IAS ऑफिसर है जो अगस्त 2019 से लेकर अक्टूबर 2022 तक भारत के रक्षा सचिव रहे और सबसे लंबे समय तक रक्षा सचिव रहने वाले बने। 
अजय कुमार यूपीएससी चेयरमैन
अजय कुमार यूपीएससी चेयरमैन 

कितने पढ़ें लिखे है हमारे यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार 

  • इन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की और B. Tech की। 
  • अप्लायड इकोनॉमिक्स में मास्टर्स भी की। 
  • यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा USA से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में PhD की। 
  • भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियर एकेडमी में फैलो भी रहे। 

अजय कुमार द्वारा यूपीएससी अध्यक्ष बनने से पहले किए गए कार्य और पद

  • अगस्त 2019 से 2022 तक भारत के रक्षा सचिव रहे। 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहे और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक पॉलिसी 2012 फ्रेम की थी।
  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक रहे। 
  • इन्होंने ही भारतीय आर्म फोर्सेज में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद बनाया। 
  • इन्होंने ही भारत में आत्मनिर्भर भारत की पहल की शुरुआत की और सशक्त भारत का सपना देखा। 
  • इन्होंने ही अग्निपथ अग्निवीर स्कीम की नींव भारत में रखी। 
  • ऑर्डिनेंस फैक्टरीज को रिस्ट्रक्चर किया और आगे बढ़ने में मदद की। 
  • इसके अलावा इन्होंने UPI, आधार कार्ड, MyGov और गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस को भारत में लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
  • केरल सरकार में अहम पद सम्हाले इनमें पलक्कड़ जिले के कलेक्टर रहे। 
  • केरल सरकार के IT डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव रहे। 
  • इन्होंने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत KELTRON कंपनी से की थी। 
  • अजय कुमार यूपीएससी MGF कवच के फाउंडर है और 250 करोड़ का फंड रेज कर चुके है। 
  • इन्होंने आयुध निर्माणियों का निगमीकरण में बहुत कार्य किया जो एक 200 साल पुरानी संस्थान है जिसमें 80000 लोग कार्य करते है। 
  • 2017 से 2022 तक इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDex) कार्यक्रम के माध्यम से रक्षा स्टार्टअप इकोसिस्टम की स्थापना की। 

अजय कुमार को मिले अवार्ड और पुरस्कार 

  • वर्तमान में वे IIT कानपुर में विजिटिंग प्रोफेसर भी है। 
  • 2013 में इन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स लीडर ऑफ ईयर का अवॉर्ड मिला।
  • 2019 में नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि मिली। 
  • 2019 में इन्हें एशिया पोस्ट का टॉप 50 एग्जीक्यूटिव ब्यूरोक्रेट्स में जगह दी गई। 
  • 2019 में ही IIT कानपुर में डिस्टिंग्विष्ट एलुमिनाई बने। 

कितनी रहती है यूपीएससी अध्यक्ष की सैलरी और नेट वर्थ 

  • यूपीएससी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की सैलरी 2 लाख 50 हजार रुपए है और अन्य सदस्यों की तनख्वा 2 लाख 25 हजार रुपए रहती है। 
  • अजय कुमार की Net Worth के बारे में वर्तमान में कोई जानकारी नहीं है। 

यूपीएससी के बारे में थोड़ी और जानकारी 

  • UPSC के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। 
  • वर्तमान में इसके 10 सदस्य और एक अध्यक्ष रहता है। 

यह भी पढ़ें 

एक टिप्पणी भेजें