Search Suggest

विष्णुदेव साय जीवन परिचय: जानें कैसे एक आदिवासी पहुंचा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक | Vishnu Deo Sai Chhattisgarh Chief Minister Biography In Hindi

Vishnu Deo Sai Biography, Age, Wife, Net Worth, Contact Mobile Number, Caste, Latest News In Hindi Who Is Vishnu Deo Sai Chhattisgarh Wikipedia

विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) छत्तीसगढ़ के छठे मुख्यमंत्री 11 दिसंबर 2023 को बनेंगे। 

  • कितने पढ़े लिखे है छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय? 
  • कितनी संपत्ति के है मालिक क्या करते है सिर्फ खेती? 
  • कैसा है परिवार? और निजी जीवन
  • सरपंच से मुख्यमंत्री तक का राजनीतिक सफर कैसा रहा? 
  • विष्णु देव साय का संपूर्ण जीवन परिचय हम इस लेख में जानेंगे तो इसे पूरा जरूर पढ़ें। 
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय का जीवन परिचय
Vishnu Deo Sai Chhattisgarh CM Biography In Hindi 

विष्णु देव साय कौन है? जीवनी | Who Is Vishnudeo Sai Biography?

विष्णु देव साय एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री है। 

इनका जन्म 21 फरवरी 1964 को बगिया मध्य प्रदेश में श्री राम प्रसाद साईं और श्रीमती जशमनी देवी के घर हुआ। 

इनका विवाद साल 1991 में श्रीमती कौशल्या देवी से हुआ दोनो के 3 बच्चे है एक बेटा और 2 बेटियां। 

जन्मतिथि और जन्म स्थान (Date Of Birth & Place) 21 फरवरी 1964 को बगिया मध्य प्रदेश जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में है
शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं कुनकुरी विद्यालय से
आर्थिक स्थिति (Net Worth) ₹3.80 करोड़ (चुनाव आयोग के शपथ पत्र के अनुसार)
पत्नी का नाम कौशल्या देवी
बच्चे 3 (एक बेटा और 2 बेटियां)
पेशा (Profession)  किसान और राजनीतिज्ञ
माता पिता का नाम (Name Of Parents) श्री राम प्रसाद साईं (Father)
श्रीमती जशमनी देवी (Mother)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कब से कब तक 11 दिसंबर 2023 से वर्तमान तक

अगर आप छत्तीसगढ़ से है और छत्तीसगढ़ की सभी खबरें सबसे पहले जानना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल जरूर ज्वाइन करें। 

कितनी संपत्ति के मालिक है विष्णु देव साय? | Vishnu Deo Sai Net Worth In Hindi 

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेट वर्थ ₹3.80 करोड़ है और उनकी आय का मुख्य साधन किसानी ही है। 

उनकी यह संपत्ति कृषि, घर और पूरी जमीन को मिलकर है। 

विष्णु देव साय का सरपंच बनने से मुख्यमंत्री तक का राजनीतिक सफर 

  • विष्णु देव साय का राजनीतिक सफ़र अपने गांव से ही शुरू हुआ उन्होंने पहली बार चुनाव 1989-1990 में तपकरा की ग्राम पंचायत से लड़ा जब छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का हिस्सा था उस चुनाव में यह निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए। 
  • उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट से तपकरा सेट से साल 1990 में विधानसभा चुनाव लडा और जीतकर वे विधायक बन गए। 
  • उसके बाद वे 1990 से 1998 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के दो बार सदस्य रहे। 
  • उसके बाद साल 1999 में बीजेपी से ही लोकसभा के सदस्य चुने गए। 
  • साल 2000 से 2004 तक वे सलाहकार समिति और कृषि मंत्रालय के सदस्य रहे। 
  • साल 2004 में उन्हे दूसरी बार 14वीं लोकसभा का सदस्य चुना गया इस बार वे सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य रहे।
  • 5 अगस्त 2007 को विष्णु देव साय को जल संसाधन समिति का सदस्य बना दिया गया। 
  • उसके बाद साल 2009 में तीसरी बार विष्णुदेव साय लोकसभा सदस्य बने। 
  • और उसके बाद सरकार ने उन्हें 31 अगस्त 2009 को वाणिज्य समिति का सदस्य बनाया। 
  • उसके बाद 2019 में चौथी बार 16वीं लोकसभा के लिए सदस्य चुने गए 
  • साल 2020 से लेकर 2022 तक वे छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 
  • मोदी सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री भी रहे। 
  • वर्तमान में इन्हे दूसरे आदिवासी के तौर पट छत्तीसगढ़ का सीएम बनाया गया है। 

विष्णु देव साय की शैक्षिणक योग्यता (Education Qualification)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कितने पढ़े लिखे है यह सवाल आप सभी के मन में होगा तो आपको बता दूं की वे 12वीं तक पढ़े है और उन्होंने बारहवी की पढ़ाई कुनकुरी गांव से ही की है। 

परिवार का रहा है राजनीति से पुराना नाता

विष्णु देव साय का परिवार का बैकग्राउंड किसानी से जुड़ा है लेकिन उनके ताऊजी नरहरि प्रसाद साय और दादा बुधनाथ साय जनसंघ से समय से ही राजनीति में अच्छी पकड़ के साथ थे। 

इनके ताऊजी नरहरि प्रसाद साय तपकरा से विधायक रहे और बाद ने लैलूंगा से विधायक और सांसद दोनो रहे और केंद्र में राज्य संचार मंत्री भी रहे। 

यह भी पढ़े 

मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें