Search Suggest

दिनेश के त्रिपाठी की जीवनी: भारत के नए नौसेना उप प्रमुख | Complete biography of India's new Navy Vice Chief Dinesh K Tripathi in Hindi

Dinesh K Tripathi Biography, Age, Net Worth, Contact Mobile Number In Hindi

चर्चा में दिनेश कुमार त्रिपाठी कौन है?  

  • वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया नौसेना उप प्रमुख यानी (Vice Chief of Naval Staff) बनाया गया है। 
  • दिनेश कुमार वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह की जगह उपाध्यक्ष बनेंगे। 
  • दिनेश त्रिपाठी वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर नियुक्त है। 
  • दिनेश के त्रिपाठी का नाम सुझा दिया गया है लेकिन वो 4 जनवरी 2024 से कार्यभार सम्हालेंगे। 
दिनेश कुमार त्रिपाठी
Dinesh Kumar Tripathi 

दिनेश कुमार त्रिपाठी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Biography & Education Qualification) 

  • दिनेश के त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल रीवा से पूरी की। 
  • उसके बाद वे अपनी स्नातक की डिग्री करने के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे गए और वहां से डिग्री की। 
  • इसके बाद उन्होंने यूएस नेवल वॉर कॉलेज से नेवल हायर कमांड कोर्स भी किया हुआ है।
  • इनका विवाह शशि त्रिपाठी से हुआ जो एक कलाकार के साथ अच्छी गृहणी है। 
  • शशि और दिनेश कुमार त्रिपाठी के एक बेटा है जो वकील है। 
अगर आप एक स्टूडेंट है या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो नीचे दिए गए लिंक से आप हमारा व्हाट्सएप चैनल जरूर ज्वाइन करें जहां आपको करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और इतिहास से संबंधित जानकारी मिलती रहेगी और आपकी तैयारी होती रहेगी। 

Dinesh Kumar Tripathi का सैनिक जीवन 

  • दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना में 1985 में कमीशन हुए थे और अबतक देश के लिए कार्य कर रहे है। 
  • त्रिपाठी जी को कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्पेशलिस्ट भी माना जाता है। 
  • दिनेश कुमार वीर क्लास के मिसाइल पोत INS विनाश, कोरा क्लास कार्वेट INS किर्च और तलवार क्लास गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिशूल की कमान भी सम्हाली है। 
  • उन्हे साल 2018 में ईस्टर्न फ्लीट की जिम्मेदारी मिली और बाद में साल 2019 में उन्हें प्रमोशन मिला और वे वाइस एडमिरल बने। 
  • उसके बाद उन्हें डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशन (DGNO) नियुक्त किया गया। 

दिनेश त्रिपाठी को कौन कौनसे पदक मिले है? 

  • अतिविशिष्ट सेवा मेडल (2019)
  • नौसेना मेडल
  • ऑपरेशन विजय मेडल
  • सामान्य सेवा पदक
  • सैनिक सेवा पदक
  • ऑपरेशन पराक्रम मेडल

वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (नौसेना उपाध्यक्ष) क्या होता है? 

  • नौसेना उप प्रमुख एक भारतीय सशस्त्र बलों में एक वैधानिक पद है। 
  • नौसेना उप प्रमुख नौसेना प्रमुख का डिप्टी होता है। 
  • यह नौसेना प्रमुख के बाद आने वाला भारतीय नौसेना का दूसरा सर्वोच्च पद होता है। 

यह भी पढ़े 

मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें