Search Suggest

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का जीवन परिचय | Biography of Telangana Chief Minister Revanth Reddy in Hindi

Revanth Reddy Biography, Age, Net Worth, Contact Mobile Number, Parents Name, Caste, Wise & Education Qualification In Hindi

अनुमुला रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ है जो वर्तमान में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री भी है। रेवंत 7 दिसंबर 2023 को तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर सपथ ग्रहण करेंगे। 

  • रेवंत रेड्डी पर एक विधायक को रिश्वत देने का आरोप भी लगा है। 
  • रेवंत रेड्डी की संपत्ति (Net Worth) 13.13 करोड़ रुपए है।

तो आइए इस लेख में हम जानते है रेवंत रेड्डी के पूरे जीवन के बारे में अबतक उन्होंने जब क्या क्या किया और उनके निजी जीवन की भी जानकारी आपको मिलेगी तो लेख की पूरा जरूर पढ़ना। 

Telangana Cm Anumula Revanth Reddy Biography In Hindi
रेवंत रेड्डी के बारे में जो बाते आपको जाननी चाहिए वो सब कुछ तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री 

रेवंत रेड्डी का जीवन परिचय | Revanth Reddy Biography In Hindi 

  • रेवंत रेड्डी का जन्म 8 नवंबर 1969 को कोंडा रेड्डी पल्ली, महबूबनगर, आंध्र प्रदेश में हुआ था वर्तमान में यह तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में पड़ता है। 
  • इनकी माता का नाम अनुमुला रामचन्द्रम्मा और पिताजी का नाम अनुमुला नरसिम्हा रेड्डी है। 
  • इनकी शादी गीता रेड्डी (पत्नी) से हो चुकी है गीता जयपाल रेड्डी की भतीजी है। 
  • गीता और रेवन्थ रेड्डी की एक बेटी है उसका नाम नैमिषा रेड्डी है। 
  • इन्होंने शिक्षा में बी.ए. की है जिसे इन्होंने एवी कॉलेज, उस्मानिया विश्वविद्यालय से किया है। 
  • रेवंत रेड्डी दो राजनीतिक पार्टियों से जुड़े रहें है 2008 से 2017 तक वे तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े थे बाद में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को ज्वॉइन कर लिया। 

रेवंत रेड्डी का राजनीतिक जीवन 

पद का नाम किस साल से किस साल तक रहे क्षेत्र और अन्य जानकारी
आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य 2007 से 2009 ज्ञात नही
आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य 2009 से 2014 कोडंगल
तेलंगाना विधान सभा के सदस्य 2014 से 2018 कोडंगल
संसद सदस्य, लोकसभा 2019 से 2023 मल्काजगिरि लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष 7 जुलाई 2021 से अबतक बीआरएस को हराकर कांग्रेस को जीत दिलाई
तेलंगाना विधान सभा के सदस्य 2023 से शुरू 2027 तक कार्यकाल समाप्त हो जायेगा
तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री 7 दिसंबर 2023 से  पहले तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री

  • रेवंत रेड्डी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एबीवीपी के सदस्य के तौर पर शुरू की और बाद ने साल 2006 में उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ा और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मिडजिल मंडल से ZPTC सदस्य के रूप में चुने गए।
  • अगर आप एक स्टूडेंट है और करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और इतिहास में रुचि रखते है तो यहां क्लिक करके हमारा व्हाट्सएप चैनल जरूर ज्वाइन करें। 

रेवंत रेड्डी की रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तारी हो चुकी है

  • 31 मई 2015 को रेवंत रेड्डी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने विधायक एल्विस स्टीफेंसन को कथित रूप से 50 लाख रुपये की रिश्वत देने की बात करते हुए पकड़ा था। 
  • उस समय रेवंत रेड्डी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में थे और उन्होंने विधानपरिषद चुनाव में अपनी पार्टी के नेता के पक्ष में वोट के लिए ये पैसे देने की पेशकश की थी। 
  • हालांकि दो महीने बाद ही इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया और शर्त रखी कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अनुमति के बिना वे हैदराबाद से बाहर नही जायेंगे। 

रेवंत रेड्डी के बारे में अन्य जानकारी | Revanth Reddy Bio Profile 

पूरा नाम (Full Name) और उपनाम अनुमूला रेवंत रेड्डी (Anumula Revanth Reddy) और अन्ना
जन्मतिथि और जन्म स्थान (Date Of Birth & Place) 8 नवंबर 1969 को कोंडा रेड्डी पल्ली, महबूबनगर, आंध्र प्रदेश
माता पिता का नाम (Parents Name) अनुमुला नरसिम्हा रेड्डी (Father), अनुमुला रामचन्द्रम्मा (Mother)
पत्नी का नाम (wife's name) गीता रेड्डी
बेटी का नाम और दामाद का नाम निमिषा रेड्डी (बेटी), सत्यनारायण रेड्डी (दामाद)
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) कला में स्नातक (एवी कॉलेज, उस्मानिया विश्वविद्यालय से)
राजनीतिक दलों से संबद्धता तेलुगु देशम पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
शाकाहारी या मांसाहारी  मांसाहारी
पसंदीदा खेल  फुटबॉल
मोबाइल नंबर (Contact Phone Number) 9440900009 ईमेल (revanthreddy@yahoo.com) 
संपत्ति (Net Worth) 13.13 करोड़
स्थायी पता प्लॉट नंबर 854-पी, रोड नंबर 44, जुबली हिल्स, हैदराबाद-500033तेलंगाना
वर्तमान पता 902, यमुना अपार्टमेंट, डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली-110001 दूरभाष: (011) 23368330


मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें