Search Suggest

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या किसने और क्यों की?

Sukhdev Singh Gogamedi Ko Kab Aur Kisne Mara? Sukhdev Singh Gogamedi Ki Goli Markar Hatya Rashtriya Rajpoot Karni Sena Chief, Laurence Bishnoi

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

गोगामेड़ी पर मंगलवार को बदमाशो ने दिन दहाड़े गोलियां चलाई और भाग गए उसके बाद सुखदेव सिंह जी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मरा हुआ घोषित कर दिया। 

बताया जा रहा है फायरिंग के बाद एक बदमाश को गोली लगी है और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का सुरक्षाकर्मी भी घायल बताया जा रहा है। 

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

नवीन सिंह शक्तावत के रूप में एक आरोपी की पहचान हुई है उसकी भी मौत हो चुकी है लेकिन दो आरोपी फरार हो गए। 

Sukhdev Singh Gogamedi ki khabre
Sukhdev Singh Gogamedi latest news in Hindi 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को कितनी गोलियां लगी? 

पुलिस के अनुसार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां लगी। 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को कितने बदमाशो ने गोलियां मारी? 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को 3 बदमाशो ने गोलियां चलाकर मार दिया। एक की पहचान नवीन सिंह शक्तावत के रूप में हुई है। 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कब और कहां हुई? 

सुखदेव सिंह का घर जयपुर में श्याम नगर जनपथ पर है वहां आज यानी मंगलवार 5 दिसंबर 2023 को दोपहर 1:30 पर दो बदमाश पहुंचे जिन्होंने जैसे ही सुखदेव सिंह सामने आए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। 

सभी राजपूती और राजस्थान के खबरें सबसे पहले पाने के लिए यहां क्लिक करें और फॉलो करें हमारा व्हाट्सएप चैनल 

Sukhdev Singh Gogamedi की हत्या के बाद कहां से और कैसे भागे हत्यारे?

पहले तो दोनो ने फायरिंग की उसके बाद एक गली से भाग निकले। 

भागते हुए उन्होंने एक कार को रोककर लूटने का प्रयास किया और जैसे ही ड्राइवर ने पिस्तौल देखी वो कार को लेकर भाग गया। 

लेकिन भागने का साधन उनको जब मिला जब अमित नाम का सख्स पीछे से स्कूटी लेकर आ रहा था उन्होंने अमित को गोली मारकर घायल कर दिया और स्कूटी लेकर भाग गए। 

सुखदेव सिंह के साथ गार्ड अजीत सिंह भी घायल 

सुखदेव सिंह को जब गोली लगी तो वहां अजीत सिंह भी मौजूद थे और अभी वे भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें है। 

कौन है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी?

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी करनी सेना अध्यक्ष थे वे साल 2017 में फिल्म पद्मावत और दादा आनंदपाल एनकाउंटर केस के प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए थे। 

किसपर है लोगो की शक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी थी धमकी 

कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को धमकी दी थी। पुलिस एक्शन मोड में और सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग कर रही है। 

मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें