ओजस देवताले ने भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम का नेतृत्व करते हुए मंगलवार को शंघाई तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण के क्वालीफाइंग राउंड में व्यक्तिगत वर्ग में टॉप 10 में जगह बनाई। ओजस देवताले इससे पहले विश्व चैंपियन भी रह चुके है और भारत का नाम रोशन किया है।
![]() |
| तीरंदाजी विश्व कप शंघाई 2026 में भारतीय टीम की ख़बरें |
ओजस देवताले ने क्वालीफाइंग राउंड में 711 अंक हासिल सातवां स्थान हासिल किया। भारत के ही दूसरे खिलाड़ी साहिल जाधव ने भी 711 अंक हासिल किए लेकिन केंद्र पर सर्वाधिक निशाना लगाने के कारण ओजस देवताले उनसे आगे रहे।
भारतीय टीम के कुशल दलाल ने 18 वां स्थान हासिल किया और इस बार अभिषेक वर्मा खास नहीं कर पाए वे 705 अंकों के साथ 25 वें स्थान पर रहे।
इन सभी के प्रदर्शन से भारतीय टीम को फायदा हुआ और हम शीर्ष 3 में जगह बनाने में कामयाब हो गए।
