Search Suggest

9 जनवरी का इतिहास | 9 January History In Hindi

Today's History In Hindi 9 January History

आज का इतिहास: इतिहास नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह सबको पता है तो आप हमारी सीरीज आज का इतिहास से जुड़े रहें। 

9 January Today's History In Hindi
आज का इतिहास : 9 जनवरी 
 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस 
  • भारत में आज ही के लिए प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। 
  • इस बार 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 मनाया जाता है। 
  • इस दिन को इसलिए चुना गया क्योंकि 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। 
  • वर्ष 2003 से यह दिवस मनाने की शुरुआत हुई लेकिन 2015 के बाद इसे हर दो वर्ष में मानने का निर्णय लिया गया।

आज ही के दिन महात्मा गांधी अफ्रीका से भारत लौटे

  • महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत लौटे। 
  • गांधीजी 1893 में दक्षिण अफ्रीका गए जब उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी लेकिन जब वे भारत लौटे तो वकील बनकर आए।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में खुला 

  • संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। 
  • इस भवन का निर्माण आधिकारिक रूप से 1949 और 50 में हुआ लेकिन यह आधिकारिक रूप से 9 जनवरी 1951 को खुला था। 

अफ्रीका के सबसे बड़े देश सूडान का बंटवारा 

  • 9 जनवरी, 2005 को दक्षिणी सूडान सरकार का गठन हुआ था। 
  • इस दिन ही व्यापक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए और दक्षिण और उत्तरी सूडान की समस्या हल हो गई। 
  • 1899 से 1956 के बीच, ब्रिटेन ने सूडान पर शासन किया था उस समय अंग्रेजो ने इनमें उत्तरी और दक्षिणी की फूट डाली थी। 

फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की

  • 9 जनवरी 1718 को फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर स्पेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी। 

भारत का वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा 

  • भारत का पहला वैज्ञानिक दल 9 जनवरी, 1982 को अंटार्कटिका पहुंचा था। 
  • साल 1981 में शुरू हुए इस मिशन में 21 लोग शामिल थे इनका नेतृत्व डॉक्टर एस जेड कासिम कर रहे थे।

बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर हुआ 

  • बांग्लादेश में एक 1960 के विवादित कानून के चलते हिंदुओं की संपत्ति ले ली गई थी। 
  • यह उस समय के बात है जब बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था। 
  • लेकिन जब बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हुआ तब 9 जनवरी 2011 को जिन हिंदुओं की संपत्ति जप्त की गई थी उन्हें वापस पाने का अधिकार मिल गया। 

डॉनल्ड ट्रम्प को ट्विटर से बैन किया गया 

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट 9 जनवरी 2021 को हमेशा के लिए निलंबित कर दिया गया।
  • ऐसा इसलिए किया गया की उनका अकाउंट हिंसा को बढ़ावा दे सकता है ऐसा ट्विटर का कहना था। 
  • लेकिन बाद में एलन मस्क ने पोल रखकर उनका अकाउंट वापस रिस्टोर कर दिया था।

नोबेल पुरस्कार विजेता हरगोविन्द खुराना का जन्म 

  • 9 जनवरी 1922 को हरगोविंद खुराना का जन्म हुआ था वे एक एक भारतीय अमेरिकी जैव रसायनज्ञ थे। 
  • इन्होंने अणुजैविकी (मॉलीक्यूलर बॉयोलॉजी) में बहुत शानदार शोध कार्य किए। 
  • उन्हें 1968 में मार्शल डब्ल्यू निरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू होली के साथ फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार सयुक्त रूप से मिला। 

नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन 

  • 9 जनवरी 1873, चिसलहर्स्ट, यूनाइटेड किंगडम में नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ था। 
  • नेपोलियन तृतीय 20 अप्रैल 1808 को जन्म और मृत्यु 9 जनवरी 1873 
  • 1848 से 1852 तक ये फ्रांस के पहले राष्ट्रपति भी रहे। 
  • यह ही फ्रांस के अंतिम सम्राट रहे। 

सत्येन्द्रनाथ ठाकुर भारत देश के प्रथम प्रशासनिक सेवा अधिकारी का निधन 

  • सतेंद्र नाथ ठाकुर लेखक, संगीतकार, भाषाविद और समाजसुधारक थे। 
  • ये रविंद्र नाथ ठाकुर के बड़े भाई थे।
  • यह भारतीय सिविल सेवा में सम्मिलित होने वाले पहले भारतीय थे। 
  • इनका निधन 9 जनवरी 1923, कोलकाता में हुआ।

पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म

  • सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी 1927 को हुआ। 
  • यह बहुत बड़े पर्यावरण चिंतक और समाज सुधारक थे उन्होंने हिमालय क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ कई आंदोलनों में सफल भाग लिया था। 
मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें