Search Suggest

तुलसी पूजन दिवस 2023 इतिहास, महत्व और मंत्र जानकारी | Tulsi Pujan Diwas 2023 History, Significance & Full Information In Hindi

Tulsi Pujan Diwas Kab Aur Kyo Manaya Jata Hai?

Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी पूजन दिवस हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है माना जाता है की इस दिन तुलसी के पौधे के पास यदि तुलसी स्त्रोत का पाठ किया जाए तो मन मानी इच्छापूर्ति होती है। 

तुलसी एक हिंदू धर्म में समृद्ध पौधा है जिसके धार्मिक गुणों में नकारात्मकता का नाश होता है और औषधीय गुणों में भी यह भरपूर है तो आइए जानते है तुलसी पूजन दिवस के बारे में।

Tulsi Pooja Day 2023 In Hindi
तुलसी पूजन दिवस 2023

तुलसी पूजन का महत्व 

  • हिंदू धर्म शास्त्रों में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है और माता लक्ष्मी धन संपदा की देवी है और जिनके भी घर में तुलसी का पौधा होता है और उसकी पूजा होती है वहां सुख समृद्धि का वास हमेशा रहता है। 
  • भगवान विष्णु को तुलसी बहुत अधिक प्रिय थी इसलिए तुलसी को हरिप्रिया नाम मिला और कुछ लोग इसे विष्णुप्रिया कहते है। 

तुलसी पूजन कैसे किया जाता है? 

  • सबसे पहले आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान ध्यान कर लें। 
  • उसके बाद आप सुबह सुबह तुलसी के पौधे को प्रणाम जरूर करें। 
  • अब आप पौधे में गंगाजल चढ़ाएं। 
  • उसके बाद तुलसी माता को साफ वस्त्र पहनाएं। 
  • अब आपके पास जो मिठाई फल फूल या उपासना सामग्री है उसे माता को अर्पित करें। 
  • उसके बाद चंदन से सात्विक बनाएं। 
  • और पूरी श्रद्धा से पूजा करें।
  • इसके बाद आप तुलसी की माला भी इस दिन भज सकते है। 

यह भी पढ़े 

मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें