Search Suggest

Govardhan Pooja 2023 Ki Aarti Video Lyrics: गोवर्धन पूजा के लिए आरती लिरिक्स और वीडियो

Govardhan JI Ki Aarti 2023 Lyrics In Hindi Video & Audio

Govardhan JI Ki Aarti: भारत में हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली 12 नवम्बर 2023 की मनाया गया लेकिन उसके एक दिन सभी जगह गोवर्धन पूजा की जाती है यानी इस बार गोवर्धन पूजा 13 नवंबर ही होगी लेकिन आप सभी में से ज्यादातर लोग आरती नही गाते होंगे क्योंकि जरूरी नहीं समझते लेकिन आपको बता दूं आरती गाना जरूरी होता है। 

Goverdhan Aarti Video 


गोवर्धन पूजा आरती लिरिक्स | Goverdhan Pooja 2023 Aarti Lyrics In Hindi 

श्री गोवर्धन महाराज, महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो।
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो।।
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े तोपे चढ़े
तोपे चढ़े दूध की धार, हो धार,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो,
श्री गोवर्धन महाराज,
महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो।
तेरे कानन कुंडल साज रहे, तेरे कानन कुंडल साज रहे,
ठोड़ी पे ठोड़ी पे
ठोड़ी पे हीरा लाल, हो लाल,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो,
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो ।
तेरे गले में कंठा सोने को,
तेरे गले में कंठा सोने को,
तेरी झांकी तेरी झांकी
तेरी झांकी बनी विशाल,
हो विशाल, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो,
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो ।
तेरी सात कोस की परिक्रमा,
तेरी सात कोस की परिक्रमा,
और चकले और चकले
और चकलेश्वर विश्राम, विश्राम,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो,
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो ।
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो (बोल गोवर्धन महाराज की जय हो)

यह भी पढ़े 

मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें